
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में बीजेपी हेड ऑफिस के बाहर हुए ग्रेनेड अटैक मामले में पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना की साजिश में शामिल गिरफ्तार आरोपियों में बलविंदर लाल उर्फ शम्मी, जसबीर सिंह उर्फ जस्सी, चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी, रूबल चौहान और मनजीत उर्फ अभिजीत शर्मा हैं। बता दें कि रूबल चौहान हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला की रोहड़ू तहसील के गांव ठाना का रहने वाला है। आरोपित की पढ़ाई शिमला के कोटखाई में हुई है। वह यहां अपनी मां के साथ रहता था। इसके बाद कॉलेज की पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ गया था।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव जानकारी देते हुए बताया कि एक ग्रेनेड और कुछ गोलियां आरोपियों के पास से बरामद की गई हैं। शुरुआती जांच में पाकिस्तान की ISI की साजिश का खुलासा हुआ है। पुर्तगाल और जर्मनी में बैठे विदेशी हैंडलर्स की पहचान की गई है जिनके इशारे पर ये हमला हुआ है। हमले के लिए कई सब-मॉड्यूल और नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया।
बता दें कि 1 अप्रैल को एक व्यक्ति ने भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फैंकने की कोशिश की थी, लेकिन निशाना चूकने से वह बाहर ही गिर गया। सीसीटीवी और मोबाइल डंप डाटा की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। जांच में सामने आया है कि रूबल चौहान और अन्य आरोपियों ने मुख्य हमलावरों तक हथियारों और ग्रेनेड की खेप पहुंचाने (लॉजिस्टिक्स) में अहम भूमिका निभाई थी।