अमृतसर में सात अत्याधुनिक पिस्तौल के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

 

एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से होने वाले अवैध हथियारों की तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों और एक किशोर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से सात अत्याधुनिक पिस्तौलें, 12 कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

 

गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। ये तस्कर अटारी सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्रों में भारत के भीतर अवैध हथियारों की तस्करी की सुविधा प्रदान कर रहे थे। हथियारों की खेप को पहले से तय किये गये स्थानों से प्राप्त किया जाता था और फिर उन्हें पंजाब के स्थानीय आपराधिक संपर्कों की जानकारी देता था। इस संबंध में अमृतसर के थाना छहरटा में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। पूरे तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने और इसके ‘फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज’ (अगली-पिछली कड़ियों) को स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *