नाबालिग से दरिंदगी पर दोषी को 20 साल की जेल

 

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज, अमृतसर कोर्ट-कम-स्पेशल ट्रायल कोर्ट ने बुधवार को बॉबी उर्फ बब्बी बेटे बूटा सिंह, गांव खुशुपुरा, जिला अमृतसर को नाबालिग रेप केस में दोषी करार देते हुए 20 साल की कैद और 55000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। जानकारी के मुताबिक 12/13 अप्रैल 2024 की आधी रात को नाबालिग के माता-पिता अपने घर के कमरे में सो रहे थे और रात करीब 1 से2 बजे नाबालिग की मां पेशाब करने के लिए उठी तो देखा कि उसकी नाबालिग बेटी घर पर नहीं थी और बाद में उसे पता चला कि उसकी नाबालिग बेटी को उनके साथ काम करने वाला बॉबी शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। आरोपी पहले से शादीशुदा था और उसके दो नाबालिग बच्चे थे। उसने नाबालिग लडक़ी के साथ जबरदस्ती रेप किया।

इस मामले में कोर्ट ने बॉबी को दोषी पाया है और उसे 20 साल की कैद और 55000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। इस फैसले के जरिए यह कोर्ट समाज को यह मैसेज देना चाहता है कि भविष्य में किसी भी नाबालिग बच्चे के साथ ऐसी घटना न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *