CM, मंत्रियों और विधायकों का 20 से 50% तक वेतन अगले 6 महीने तक स्थगित, अधिसूचना जारी

 

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने अपनी शक्तियों को प्रयोग करते हुए नियमों और शर्तों के आधार पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों का 50 से 20 प्रतिशत वेतन आगामी 6 महीनों के लिए अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री का वेतन 50%, उपमुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों, हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के वेतन का 30 प्रतिशत और विधानसभा सदस्यों के वेतन का 20 प्रतिशत अस्थायी रूप से स्थगित रहेगा।

 

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि वेतन के स्थगित भाग को कटौती के रूप में नहीं समझा जाएगा और इसे बाद में किसी ऐसी तारीख को जारी किया जाएगा, जैसी राज्य की वित्तीय स्थिति के आधार पर सरकार की ओर से विनिश्चित की जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *