अमृतसर में बारह किलो हेरोइन बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

 

पंजाब में अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस ने एक नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जिला तरनतारन में अमृतसर-चबाल रोड स्थित टोल प्लाजा के पास से 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान आधारित एक तस्कर के संपर्क में थे और उसके निर्देशों के अनुसार नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में थाना एसएसओसी, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *