Bihar:प्राकृतिक इतिहास का जिंदा गवाह भारत में, 700 साल उम्र, वैज्ञानिक भी हैरान

भारतीय वैज्ञानिकों ने बिहार के मुंगेर में शताब्दियों से धूप-छांव, बाढ़ और सूखे को सहते आ रहे ‘बड़ा बंगला’ वट-वृक्ष की आयु लगभग 700 वर्ष आंकी है और इसे वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित सबसे पुराना बरगद का पेड़ माना है। बरगद को वनस्पति विज्ञान की पारिभाषिक शब्दावली में फीकस बेंग़ालेनसिस कहा जाता है। वैज्ञानिकों ने रेडियोकार्बन डेटिंग प्रौद्योगिकी के माध्यम से इसकी आयु की गणना की है। उनका मानना है कि यह पेड़ आज जहां हरा-भरा खड़ा है, वहां कभी विस्तृत वन क्षेत्र था। यह उसकी वन की एक दुर्लभ निशानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *