Pakistan: पर भारत का बड़ा एक्शन, 23 दहशतगर्द आतंकी घोषित, UAPA के तहत कार्रवाई

आतंकवाद के खिलाफ भारत ने पाकिस्तान पर करारा प्रहार किया है। गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान में छिपे 23 दहशतगर्दों को आतंकवादी घोषित कर दिया है। भारत के इस कदम से पाकिस्तान में खलबली मच गई है, क्योंकि इन दुश्मनों को आतंकवादी घोषित कर अब भारत कभी भी सख्त  कार्रवाई कर सकता है। यह कार्रवाई UAPA यानी गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम के तहत की गई है। इनमें से ज्यादातर आतंकी जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं और पाकिस्तान या पीओके में रह रहे हैं।

इस लिस्ट में मसूद इलियास कश्मीरी, मोहम्मद मुसादिक, मुफ्ती मोहम्मद असगर खान और हाफिज अब्दुल शकूर जैसे नाम शामिल हैं, जो 2016 में नगरोटा स्थित भारतीय सेना शिविर पर हुए हमले और 2022 में जम्मू के सुंजवां में सुरक्षा बलों पर हुए हमले से जुड़े बताए गए हैं।

सबसे चौंकाने वाला नाम मोहम्मद शहीद फैसल उर्फ उस्ताद उर्फ जाकिर का है गजट के मुताबिक उसका स्थायी पता बेंगलुरु, कर्नाटक का है, जबकि वह अभी पाकिस्तान के रावलपिंडी में रह रहा है। दरअसल, केंद्र सरकार का मानना है कि संबंधित व्यक्ति आतंकवाद में शामिल हैं। इसी आधार पर UAPA धारा 35 के तहत उसका नाम कानून की चौथी अनुसूची में शामिल किया गया है। इस सूची में शामिल होने के बाद इन आतंकियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रास्ता आसान हो जाता है। अधिसूचना गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश राठी ने जारी की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *