Himachal Pardesh गौशाला में गिरने से घायल हुए व्यक्ति की टांडा में मौत

लम्बागांव थाना क्षेत्र के तहत गौशाला में काम करते समय गिरकर घायल हुए एक व्यक्ति की उपचार के दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार टंग निवासी 49 वर्षीय महेंद्र कुमार गत दिवस गौशाला में कार्य कर रहे थे।

इस दौरान वह ऊंचाई से फिसल कर नीचे पक्के फर्श पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मैडीकल कॉलेज रैफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *