Himachal Pardesh लैंडस्लाइड में लापता हिमाचल के लाल- परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, अब बस चमत्कार की ही आस

हिमाचल समेत पूरे देश में इन दिनों बारिश राहत कम और आफत ज़्यादा बनकर बरस रही है। अभी तो मानसून की बस शुरुआत है, लेकिन इस शुरुआत ने ही कई परिवारों की ज़िंदगी बदल दी है, कहीं पहाड़ से गिरे पत्थरों ने अपनों को छीन लिया, तो कहीं भूस्खलन ने लोगों को मलबे के नीचे दफना दिया। किसी घर में मातम पसरा है, तो कहीं अपनों की एक झलक पाने की उम्मीद में टकटकी लगाए आंखें हर पल किसी अच्छी खबर का इंतज़ार कर रही हैं।

ऐसी ही एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है केरल के वायनाड से… जहां सुरंग निर्माण स्थल पर अचानक हुए भीषण लैंडस्लाइड ने कुछ ही सेकंड में सब कुछ बदल दिया। सड़क पर चल रहे वाहन हों या निर्माण कार्य में जुटे मजदूर और इंजीनियर, किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वायरल हो रही सीसीटीवी फुटेज इस मंजर इस त्रासदी की भयावहता बयां करने के लिए काफी है। अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन अभी भी कई लोग लापता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *