
जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी हरविंदर सिंह के दिशा-निर्देशों तथा पुलिस कप्तान (जांच) विनीत अहलावत, डीएसपी, सब-डिवीजन आदमपुर राजीव कुमार और इंस्पेक्टर पुष्प बाली, प्रभारी सीआईए स्टाफ की निगरानी में पुलिस टीम ने आदमपुर हत्या मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,
जिसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक ग्लॉक नौ एमएम पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि छह जुलाई को दोपहर 12:30 बजे गांव दरोली कलां, थाना आदमपुर निवासी (26) दविंदर सिंह उर्फ बाजा की मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू के घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान (जांच) विनीत अहलावत, डीएसपी, सब-डिवीजन आदमपुर राजीव कुमार, इंस्पेक्टर पुष्प बाली, प्रभारी सीआईए स्टाफ, इंस्पेक्टर पंकज कुमार, थाना प्रभारी आदमपुर तथा पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।
पुलिस द्वारा पूरे गांव की घेराबंदी कर सभी आने-जाने वाले रास्तों को तत्काल सील कर दिया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया कि वारदात के समय मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू के घर के अंदर कुल पांच व्यक्ति मौजूद थे। अब तक एक आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू पुत्र प्यारा सिंह निवासी गांव दरोली कलां, थाना आदमपुर को काबू कर लिया है।