पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को 39वीं पुण्य बरसी समारोह का दिया निमंत्रण

 

श्री महावीर मन्दिर मुनि सभा सेक्टर 23-डी, चंडीगढ़ द्वारा ब्रह्मलीन श्री सतगुरु देव श्री श्री 108 मुनि गौरवा नन्द गिरि जी महाराज की 39वीं पुण्य बरसी के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले भव्य समारोह का निमंत्रण देने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल, गुलाब चंद कटारिया से भेंट की। ​इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें इस धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

निमंत्रण देने के साथ-साथ, प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ विभिन्न सामाजिक विषयों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर सार्थक चर्चा भी की। इस शिष्टमंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा, सेक्टर 23 मुनि मन्दिर के मुख्य पंडित दीप चंद भारद्वाज, सभा के अध्यक्ष दलीप चंद गुप्ता, उपाध्यक्ष ओ.पी. पाहवा, हिमाचल महासभा के अध्यक्ष, समाजसेवी तथा आर.डब्ल्यू.एस. सेक्टर 41 ए के अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापति प्रमुख रूप से शामिल थे।​

सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि 11 जुलाई से शुरू होकर 13 जुलाई तक आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में कई संत-महात्माओं का सानिध्य प्राप्त होगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी जनों से इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर संतों के दर्शन और आशीर्वाद का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *