अमृतसर में छह हैंड ग्रेनेड, 12 पिस्तौल जब्त

 

काउंटर इंटेलिजेंस सीआई अमृतसर ने अवैध हथियारों और विस्फोटक पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ करके तीन आरोपियों को छह हैंड ग्रेनेड और 12 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी बुधवार यहां पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस डीजीपी गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिंटू, जोबनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह गोपी के रूप में हुई है, जो सभी अमृतसर के गांव कक्कड़ के रहने वाले हैं। बरामद की गई पिस्तौलों में आठ 30 बोर और चार नौ एमएम पिस्तौलें तथा नौ जिंदा कारतूस शामिल हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों की कार को भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल वे इस खेप की सप्लाई के लिए कर रहे थे।

प्रारंभिक जांच के अनुसार ये आरोपी आईएसआई और विदेश आधारित बब्बर खालसा इंटरनेशनल बीकेआई के गुर्गों की शह पर एक विदेशी तस्कर के इशारे पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया, कि गिरफ्तार किए गए

आरोपी सीमावर्ती राज्य पंजाब के विभिन्न शहरों में कानून व्यवस्था की स्थिति को भंग करने के इरादे से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। क सीआई अमृतसर की पुलिस टीमों को ठोस सूचना मिली थी कि संदिग्ध व्यक्ति ृचिंटू, जोबनप्रीत सिंह और गुरप्रीत गोपी ने हाल ही में अपने हैंडलरों के निर्देशों पर अजनाला क्षेत्र से विस्फोटकों, हथियारों की एक बड़ी खेप हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *