सिरमौर में बारिश का कहर, औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब जलमग्र

 

हिमाचल में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। सबसे ज्यादा बारिश जिला सिरमौर में हो रही है, जिसका असर सोलन-शिमला में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हे। उधर, बारिश को देखते हुए जिला सिरमौर में कल स्कूलों में छुट्टी का फैसला प्रशासन ने लिया है। जिला सिरमौर में बीते 36 घंटे से मूसलाधार बारिश जारी है। लगातार बारिश से जिला सिरमौर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

 

जिला सिरमौर की बीते 36 घंटे की बारिश से लोकनिर्माण विभाग के तहत आने वाली विभिन्न मंडलों में 75 सडक़ें भू स्खलन से बाधित हो गयी है, वहीं राहत कार्य भी जारी बारिश में प्रभावित हो रहे है। अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग सिरमौर इंजीनियर अरविंद शर्मा ने बताया कि दो दिनों में विभाग को लगभग 5 करोड़ से ऊपर का का नुकसान हुआ है। उधर, प्रदेश में सर्वाधिक बारिश जिला मुख्यालय नाहन में 159 मिलीमीटर दर्ज हुई है, वहीं जिला की जलाल नदी रौद्र रूप में बह रही है, जबकि गिरी सहित मार्कंडेय व बाटा नदी उफान पर हैं।

 

शाही महल का हिस्सा ढहा

उधर जिला मुख्यालय नाहन में भारी बारिश से ऐतिहासिक शाही महल का पिछला जजर्र हिस्सा ध्वस्त हो गया। जिससे 8 के लगभग परिवार के 40 के करीब सदस्यों के घरों में मलबा घुस गया। विधायक नाहन अजय सोलंकी ने एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान के साथ क्षेत्र का दौरा कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।

 

डूबता नजर आया औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब, कल स्कूलों में छुट्टी

सिरमौर जिला के औद्योगिक क्षेत्र कालाआंब में भीषण बारिश से कलाम का चारों ओर का हिस्सा पानी से लबालब भर गया है। हालत यह है कि औद्योगिक क्षेत्र काला आंब से जहां चंडीगढ़ अंबाला यमुनानगर जाने वाले वाहनों को सडक़ क्रॉस करना मुश्किल हो गया है, तो वहीं कालाअंब के हजारों औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों को ड्यूटी पर पहुंचना सुबह से ही मुश्किल हो गया। कालाअंब का अधिकांश औद्योगिक क्षेत्र पानी में अलग-अलग डूबा हुआ नजर आ रहा था। हालत यह है कि पैदल चलने वालों को तो दूर वाहनों में भी सडक़ क्रॉस करना मुश्किल हो रहा है। कई उद्योगों में पानी घुस गया है, जबकि कालाअंब से त्रिलोकपुर मंदिर कालाअंब से चंडीगढ़, हिमालयन इंस्टिट्यूट, यमुनानगर जाने वाले मार्ग पर भारी मात्रा में पानी भरने से आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। जिला में बीते 36 घंटे से भी अधिक समय से लगातार मूसलाधार बारिश होने से जहां पहाड़ी क्षेत्रों में भारी भू संखलन की सूचनाओं है तो वहीं औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के चारों ओर की सडक़ पानी से डूब गई है। जिला सिरमौर के तमाम स्कूलों में भी शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *