
फतेहपुर की पंचायत टकोली घिरथा के निवासी विक्रम (50) पुत्र रंजीत सिंह का शव छठे दिन रविवार को तरीबन 12 बजे बरामद हो गया है। शव बरामद होने के साथ ही विक्रम के सकुशल वापस लौटने की परिवार की उम्मीदों का महल धराशायी हो गया। अब विक्रम का शव सोमवार तक घर पहुंचने की उम्मीद है जिसका अभी तक पोस्टमार्टम चल रहा है। विक्रम डीबीएल कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत था। वायनाड में हुई त्रासदी में विक्रम 7 जुलाई को लापता हो गया था जिसकी तलाश जारी थी।
विक्रम के भाई कुलवंत सिंह व प्रमोद राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हम 8 जुलाई को वायनाड में पहुंच गए थे तथा यहां पर केरल सरकार का हमें पूरा सहयोग मिला। हमारे भाई की तलाश में लगातार सर्च आपरेशन जारी रहा तथा रविवार को शव बरामद हो गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर पर पिछले छह दिनों से चूल्हा नहीं जला है। सात जुलाई मंगलवार को विक्रम वायनाड में आई त्रासदी के कारण लापता हो गया था। घर पर सात जुलाई को 11:09बजे के बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। आज रविवार को विक्रम का शव बरामद हो गया।