घटीगढ़ में भूस्खलन से मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग बंद

मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ के पास भूस्खलन होने से यातायात ठप पड़ गया है। यहां बार-बार भूस्खलन हो रहा है। पहाड़ी से काफी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिरीं। इस कारण मार्ग को काफी क्षति पहुंची है। मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। लोग और पर्यटक यहां पैदल ही जान जोखिम में डालकर आरपार हो रहे हैं। घाटी के लोग यहां जान जोखिम में डालकर आरपार करने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोग यहां से आगे जाने के बजाए वापस चले गए। बार-बार पहाड़ी से मलबा और चट्टानें गिरने के कारण विभाग भी यहां बहाली का कार्य शुरू नहीं कर पा रहा है। ऐसे में विभाग मौसम सामान्य होने का इंतजार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *