तेज रफ्तार कार ने रौंदा NHAI कर्मी, पुलिस की गिरफ्त में विदेशी छात्र

 

पंजाब में जालंधर-फगवाड़ा राजमार्ग पर ईस्टवुड क्षेत्र के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार के सडक़ निर्माण स्थल में घुस जाने से एनएचएआई के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एनएचएआई कर्मचारियों की एक टीम हाईवे पर निर्माण कार्य में जुटी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक निर्माण स्थल में घुस गई और वहां काम कर रहे कर्मचारियों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार भी क्षतिग्रस्त होकर मौके पर रुक गई। हादसे में वहां काम कर रहा कर्मचारी संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की ओर से सूचना मिलने पर फगवाड़ा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *