उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी घेरे

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र के जोफर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में जैश के 2 आतंकियों के फंसे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। जानकारी के अनुसार इनपुट मिलने के बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और यह सर्च अभियान मुठभेड़ में बदल गया। जंगल और पहाड़ी इलाके को ध्यान में रखते हुए सर्च ऑपरेशन सावधानी से आगे बढ़ाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *