बच्चे की जुबान खुलने पर शाहतलाई में चढ़ाई चांदी की जीभ

बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई एक बार फिर अटूट श्रद्धा और विश्वास का साक्षी बना। कुछ महीने पहले एक व्यथित पिता अपने छोटे बच्चे को लेकर बाबाजी के दरबार में पहुंचा था। बच्चे की जुबान नहीं खुल रही थी। मंदिर के पुजारी पंडित श्रवण कुमार द्वारा विधिवत पूजा अर्चना और विशेष अरदास करवाई गई। पिता ने हाथ जोडक़र विनती की। हे बाबा जी यदि मेरे बच्चे की जुबान खुल जाए तो मैं आपके दरबार में आकर चांदी की जीभ चढ़ाऊंगा।

परिवार के अनुसार बाबा जी की असीम कृपा से बच्चे ने धीरे-धीरे बोलना शुरू कर दिया। मन्नत पूरी होते ही श्रद्धालु परिवार ने बाबा जी के चरणों में चांदी की जीभ अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *