जालंधर में नशे के लिए कोठी में चोरी, शोरूम कर्मियों ने दबोचा; मालिक बोला, दस दिन से गायब हो रहा था सामान

 

नशे की पूर्ति के लिए जालंधर के फुटबॉल चौक के पास बंद कोठी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार फुटबाल चौक के पास रवि टीवीएस शोरूम के साथ लगती कोठी में से चोरों ने बंद कोठी से लगभग सारा सामान चुरा लिया। शोरूम का कर्मचारी अचानक जैसे ही कोठी की तरफ गया, तो उसने देखा कि कोठी के अंदर कोई व्यक्ति चोरी कर रहा है। उसने अपने दूसरे सहयोगी को बुलाकर चोर को दबोच लिया और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। कोठी के मालिक ने बताया कि कोठी को खरीदे हुए अभी एक महीना ही हुआ है। जब कोठी खरीदी थी, तब उसके अंदर सारा सामान था, लेकिन पिछले आठ और 10 दिन से कोठी में से सामान गायब होना शुरू हो गया। कोठी के अंदर से पानी की मोटर, बाथरूम से शाबर, टूटियां, एसी, बिजली का मीटर, एसी की वायर, बिजली की वायर सब चोरी हो गया।

उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन पहले किसी को कोठी के अंदर देखा था, लेकिन जैसे ही वह नीचे आया, चोर भागने में कामयाब हो गया। उन्होंने कहा कि चोर मंगलवार को भी दीवार में से वायर निकाल रहा था , लेकिन पकड़ा गया। चोर ने कबूल किया कि वह नशे की पूर्ति के लिए चोरी करता है। चोर ने बताया कि नशा करते हुए उसे लगभग 12 साल हो गए हैं। कोठी के मालिक ने आगे बताया कि चोर अकेला नहीं है। तीन-चार लोगों का ग्रुप है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। आगे की कार्रवाई के लिए काबू किए गए आरोपी को अपने साथ ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *