
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पहले 16 दिन के शेड्यूल में महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में 2 मुकाबले खेले जाएंगे। यह पंजाब किग्स का घरेलू मैदान है। पंजाब किंग्स की टीम अपने सफर की शुरूआत 31 मार्च को न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ करेगी। इसके बाद 3 अप्रैल को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करने के लिए जाएगी और 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन में भिड़ेगी। पंजाब अपना चौथा मैच 11 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलेगी। 2025 के आईपीएल में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। सरपंच श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम फाइनल में पहुंची थी।
पंजाब किंग्स ने 2025 में 14 मुकाबलों में 9 जीत, 4 हार के साथ अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था। एक मैच का परिणाम नहीं निकला था। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर (सरपंच) 2025 के आईपीएल में अपने बल्ले से खूब धमाल मचाया था। पिछले साल 17 पारियों में 175.07 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाकर श्रेयस अय्यर टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे, वहीं टी20 विश्व कप जीतने वाले अर्शदीप सिंह ने 17 मैचों में 8.88 की इकॉनमी से 21 विकेट लेकर टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट झटके थे।
पंजाब किंग्स की टीम
प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, नेहल बढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यान्सन, हरप्रीत बरार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, अविनाश हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फग्र्यूसन, वैशाक विजय कुमार, यश ठाकुर, विष्णु, विनोद, कूपर कॉनॉली, बेन द्वार शुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद