Girlfriend ने धोखे का पता चलते ही आशिक को किया ब्लॉक, दिमाग घूमते ही खराब हो गई नियत, फिर दीवार फांदी और बालकनी से…

अमेरिका के वर्जीनिया से एक ऐसी सनसनीखेज हत्या की कहानी सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। जिसे शुरुआत में ड्रग ओवरडोज का एक सामान्य मामला माना जा रहा था वह असल में एक ठग प्रेमी द्वारा रची गई सोची-समझी हत्या निकली। इस खौफनाक वारदात की परतें हाल ही में मशहूर क्राइम शो ’48 Hours’ में खोली गई हैं।

 

मर्डर या ओवरडोज? वह उलझी हुई सुबह

 

7 अक्टूबर 2022 की सुबह जब इमरजेंसी टीम कैटलिन लियोन के अपार्टमेंट में पहुंची तो वह बेहोश पड़ी थीं। उनकी छोटी बेटी मिलानी रो रही थी। रूममेट जैकब ने पुलिस को बताया कि उसे लगा कैटलिन ने शायद ड्रग्स का ओवरडोज ले लिया है। अस्पताल में जांच अधिकारी रॉबी बर्नेट ने देखा कि कैटलिन के गले पर चोट के गहरे निशान थे। बिस्तर की तलाशी के दौरान पुलिस को एक मल्टीपल चार्जिंग केबल (Charger Cable) मिली। फॉरेंसिक जांच में साफ हो गया कि इसी केबल से गला घोंटकर कैटलिन की हत्या की गई थी।

 

ठग प्रेमी ट्रेंटन फ्राई: प्यार से नफरत तक का सफर

 

जांच का कांटा कैटलिन के पूर्व प्रेमी ट्रेंटन फ्राई पर जाकर टिका। कैटलिन के परिवार ने बताया कि ट्रेंटन खुद को एक सफल बिजनेसमैन बताता था लेकिन हकीकत कुछ और ही थी। ट्रेंटन के पास न घर था, न नौकरी और न ही कार। वह अपनी मां की गाड़ी में सोता था। जब कैटलिन को उसकी ठगी का पता चला तो उसने रिश्ता तोड़कर उसे ब्लॉक कर दिया। ट्रेंटन का ईगो (अहंकार) इसे बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने कत्ल की साजिश रच डाली।

 

निंजा की तरह बालकनी से घुसा अंदर

 

अभियोजन पक्ष (Prosecution) के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि ट्रेंटन दूसरी मंजिल के अपार्टमेंट में घुसा कैसे? घर में तीन कुत्ते थे लेकिन वे भोंके तक नहीं। पुलिस ने पाया कि अपार्टमेंट के पीछे एक बेंच रखी थी। ट्रेंटन ने उस बेंच के सहारे दीवार फांदी और बालकनी के जरिए कमरे में दाखिल हो गया। अदालत में जब ट्रेंटन से जिरह हुई तो उसने अपनी फुर्ती पर घमंड करते हुए खुद को निंजा कह दिया। उसने खुद ही स्वीकार किया कि वह चुपके से कहीं भी आने-जाने में माहिर है। इसी बयान ने पुलिस की थ्योरी को पुख्ता कर दिया।

 

मिली उम्रकैद की सजा

 

कैटलिन की मां ने हार नहीं मानी और अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ती रहीं। मोबाइल डेटा और केबल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने ट्रेंटन फ्राई को हत्या का दोषी माना। यह मामला समाज को चेतावनी देता है कि जिसे हम प्यार समझ रहे हैं वह किसी शातिर अपराधी का नकाब भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *