हिमाचल जाने वालो को लग जाएगा बड़ा झटका

हिमाचल में प्रवेश महंगा, टोल 70 से 170

 

सरकार ने प्राइवेट कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहनों पर लगने वाली एंट्री फीस 70 रुपए से बढ़ाकर सीधे 170 रुपए कर दी है, 1 अप्रैल से लागू

 

12 प्लस 1 सीटर पैसेंजर वाहनों का शुल्क 110 रुपए से बढ़ाकर 130 रुपए किया गया है। मिनी बस (32 सीटर) का शुल्क 180 रुपए से बढ़ाकर 320 रुपए, जबकि कमर्शियल बसों के लिए शुल्क 320 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपए कर दिया गया है।

 

निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली मशीनरी पर लगने वाला शुल्क 570 रुपए से बढ़ाकर 800 रुपए, बड़े मालवाहक वाहनों का शुल्क 720 रुपए से बढ़ाकर 900 रुपए, ट्रैक्टर के प्रवेश शुल्क में भी बढ़ोतरी करते हुए इसे 70 रुपए से 100 रुपए कर दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *