बेहद आपत्तिजनक हालत में मिले स्कूल-कालेज के छात्र-छात्राएं, नादौन में SDM की होटल, होम स्टे और फूड कॉर्नर में रेड

नादौन शहर के होटल, होम स्टे, कैबिन बने हुए फूड कैफे, फूड कॉर्नर ब कैबिन युक्त दुकानों में उस समय हड़ंकंप मच गया, जब एसडीएम निशांत शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम, नगर परिषद, व्यापार मंडल तथा खाथ आपूर्ती विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण आरंभ किया। इस दौरान कुछ होटल तथा होम स्टे सहित फूड कैफे में बने कैबिन में युवाओं, स्कूल तथा कॉलेज के छात्र छात्राओं को बेहद आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। कुछ होटल में तो बिना एंट्री किराए पर कमरे दिए गए थे, जिनमें युवाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।

एसडीएम निशांत शर्मा ने इसका कड़ा संज्ञान लिया है। होटल, होम स्टे तथा कैबिन युक्त फूड कैफे मालिकों को थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने कड़ी चेतावनी देते देते हुए कार्रवाई की। सोमवार सुबह एसडीएम निशांत शर्मा, खाद्य आपूर्ती निरीक्षक नीना कुमारी, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी रमन कुमार, जेई अंशुल, स्वच्छता प्रभारी अक्षित सोनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह सहित पुलिस टीम की यह कार्यवारी दोपहर बाद तक जारी रही। निशांत शर्मा ने सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी होटल या होम स्टे में बिना एंट्री कोई पकड़ा गया या किसी भी फूड कैफे या फूड कॉर्नर में बिना अनुमति कैबिन बनाए गए, तो ऐसे व्यवसायियों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से भी निवेदन किया है कि वे अपने बच्चों का ध्यान रखें। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *