टिहरी में चार पैरों वाले रोबोट ने किया रोमांचित ‘द टिहरी लेक फेस्टिवल’ में ITBP की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र 🇮🇳

 

‘द टिहरी लेक फेस्टिवल’ में ITBP की 12वीं वाहिनी द्वारा लगाई गई विशेष प्रदर्शनी लोगों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस प्रदर्शनी में पहली बार आम लोगों को मशीन गन और मोर्टार जैसे अत्याधुनिक हथियारों को नजदीक से देखने का मौका मिल रहा है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

 

प्रदर्शनी में मौजूद ITBP का हाई-टेक रोबोट भी लोगों की उत्सुकता का केंद्र बना हुआ है। यह रोबोट निर्देश मिलते ही अलग-अलग टास्क करता हुआ नजर आया, जिसे देखकर लोग खासे प्रभावित हुए।

 

टिहरी झील के खूबसूरत माहौल के बीच देश की सुरक्षा में लगे जवानों की तकनीक और ताकत को करीब से देखने का यह मौका लोगों के लिए यादगार बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *