शादी में गया था परिवार, लौटा तो पैरों तले खिसक गई जमीन, फतेहपुर में दहशत

 

पुलिस थाना फतेहपुर के तहत गांव भेरता में रात को चोरों ने एक घर में सेंध लगाते हुए सोने-चांदी के साथ नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मालिक राज कुमार पुत्र कृष्ण देव ने बताया वह परिवार सहित गंगथ क्षेत्र में शादी पर गए थे। उन्होंने कहा कि गुरुवार सुबह जैसे ही घर पर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा था। ज़ब अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था व अलमारी व लॉकर भी खुला था।

उन्होंने बताया कि छानबीन करने पर पता चला कि चोर घर से करीब 300 ग्राम चांदी, सोने की बालियां व 70 हजार रुपए नकदी लेकर रफ्फू चक्कर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि चोरी के बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई है व पुलिस जांच कर रही है। क्षेत्र में हुई चोरी की खबर फ़ैलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है कि आए दिन क्षेत्र में चोरी की घटनाएं घट रही हैं। उन्होंने कहा कि चोरों में प्रशासन का कोई डर नहीं रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ताकि चोरो में प्रशासन का डर बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *