
हिमाचल प्रदेश में एक और मर्डरः पंचरुखी में हार्डवेयर की दुकान में काम करने वाले शख्स की हत्या, आरोपी साथी फरार
Kangra Murder: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पंचरुखी के अपर बाजार में प्रवासी मजदूर नंद लाल (50) की हत्या हुई. आरोपी शामी फरार है. दोनों ने शराब पी थी. पुलिस जांच में जुटी है. आरोपी बैजनाथ का रहने वाला है और दोनों कुछ दिन पहले ही काम करने के लिए आए थे.
धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश में लगातार मर्डर के मामले सामने आ रहे हैं. अब ताजा मामला कांगड़ा में रिपोर्ट हुआ है. कांगड़ा के पंचरुखी के अपर बाजार में बुधवार रात एक प्रवासी का मर्डर किया गया. हार्डवेयर की दुकान में काम करने वाले मजदूर नंद लाल (50) की उसी के साथी ने हत्या कर दी दी. फिलहाल, आरोपी फरार है.
जानकारी के अनुसार, नंदला बिहार के बेतिया के गांव जिंदानगर का रहने वाला था. उसी क साथी ने बुधवार रात को उसकी हत्या कर दी. नंद लाल के मुंह और सिर पर चोट के निशान मिले हैं. दोनों नंद लाल और हत्या के आरोपी शामी कुछ दिन पहले ही दुकान में काम करने के आए थे.
कांगड़ा के पंचरुखी के अपर बाजार में बुधवार रात एक प्रवासी का मर्डर किया गया.
गुरुवार को मालिक वीरेंद्र राणा दुकान के बेसमेंट में बनाए कमरे में दोनों को देखने के लिए गए तो देखा कि नंद लाल मृत पड़ा था. इस पर पंचरुखी पुलिस को बुलाया गया. बताया जा रहा है कि हत्या के आरोपी ने दुकानदार को अपना गलत पता बताया था. आरोपी मूल रूप से बैजनाथ के धिरथौली का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि दोनों ने रात को कमरे में शराब पी थी. मौके पर शराब की बोतल और गिलास बरामद की गई है और माना जा रहा है कि दोनों के बीछ शराब के सेवन के दौरान ही कुछ विवाद हुआ