महिला शिक्षक के साथ छेड़छाड़, मैथ्स टीचर ने लैब में बुलाया; हाथ पकड़कर की अश्लील हरकत

 

बठिडा जिले के मौड़ क्षेत्र के एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत महिला साइंस टीचर के साथ छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित गणित शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह जुलाई 2018 से शिक्षक के रूप में कार्यरत है और जून 2023 से गांव मौड़ खुर्द स्थित स्कूल में तैनात है। स्कूल में साइंस लैब का कार्य चल रहा था, जहां अलमारियों के दरवाजों में समस्या आने पर एक कमेटी बनाई गई थी, जिसमें वह और आरोपित शिक्षक प्रवीन कुमार भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *