अमृतसर में छह पिस्तौल, सात कारतूस जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान के संपर्क में थे आरोपी

 

पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय और सीमा पार से जुड़े अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह पिस्तौल तथा सात कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान दीपक सिंह दीपू 22 निवासी कश्मीर एवेन्यू, अमृतसरय अरुण कुमार साबू 26 निवासी नारायणगढ़, अमृतसर और सुखजिंदर सिंह सुखा 29 निवासी रेहाना जट्टां, कपूरथला के रूप में हुई है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मध्यप्रदेश से अवैध हथियार हासिल कर रहे थे और सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे।

ये आरोपी सीमा पार हथियार तस्करी को बढ़ावा देने के साथ-साथ पंजाब में आपराधिक तत्वों को हथियार आपूर्ति कर रहे थे। इस संबंध में थाना सिविल लाइंस, अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने और आगे-पीछे के ङ्क्षलक की जांच के लिए विस्तृत जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि अवैध हथियार तस्करी, संगठित अपराध और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के खिलाफ‘जीरो टॉलरेंस’नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि पंजाब को सुरक्षित और संरक्षित बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *