रामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.31 ग्राम चिट्टे के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार

शिमला पुलिस नशा मुक्त हिमाचल के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर सक्रियता के साथ कार्य कर रही है। मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा नियमित गश्त के दौरान भैरा खड़ निरथ के समीप एक व्यक्ति को जांच हेतु रोका गया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9.31 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान गुरजीत सिंह पुत्र बग्गा सिंह, निवासी महादेव कॉलोनी, डाकघर (सूरजपुर), रायपुर सियूड़ी, तहसील कालका, जिला पंचकूला (हरियाणा), आयु 24 वर्ष के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना रामपुर में धारा 21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग संख्या 41/26 दर्ज किया गया है। आरोपी को मौके पर ही नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच प्रगति पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *