सीमा पार से ड्रग्स और हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित ड्रग्स और अवैध हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 915 ग्राम आइस (मेथामफेटामाइन), पांच पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे और स्थानीय स्तर पर ड्रग्स तथा अवैध हथियारों की सप्लाई का काम कर रहे थे। इस संबंध में अमृतसर के थाना गेट हकीमा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है जिसमें इस पूरे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि ड्रग्स, अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ उसकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *