AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने दिया इस्तीफा, कहा- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल

 

आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सांसद रहे राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया है। उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी घोषणा की। इस दौरान मंच पर उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी बैठे नजर आए। चड्ढा ने कहा कि उनके साथ पार्टी के दो तिहाई सांसद भी भाजपा में शामिल होंगे।

 

राघव चड्ढा ने कहा कि मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। उन्होंने कहा कि जिस AAP को मैंने अपने खून पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है। अब यह पार्टी देश हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम करती है।

उन्होंन कहा कि पिछले कुछ सालों से मुझे महसूस हो रहा था कि मैं सही हूं, पर गलत पार्टी में हूं। इसलिए आज मैं घोषणा करता हूं कि मैं AAP से दूरी बना रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *