इस्लामाबाद में अमरीका के साथ कोई बैठक प्रस्तावित नहीं, अराघची के पाक दौरे को लेकर बोला ईरान

 

ईरान ने स्पष्ट किया है कि अमरीका के साथ इस्लामाबाद में किसी भी प्रकार की बैठक प्रस्तावित नहीं है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा, “ ईरान और अमरीका के बीच कोई बैठक निर्धारित नहीं है। ईरान अपने विचार पाकिस्तान को अवगत कराएगा।” उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची आधिकारिक यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचे हैं, जहां वह पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। यह दौरा क्षेत्र में शांति बहाली और जारी तनाव पर परामर्श के उद्देश्य से किया जा रहा है।

 

अराघची की यह यात्रा उनके क्षेत्रीय दौरे का हिस्सा है, जिसमें इस्लामाबाद के साथ मस्कट और मॉस्को भी शामिल हैं। इस दौरान क्षेत्रीय घटनाक्रम और मौजूदा संघर्ष की स्थिति पर चर्चा की जा रही है। इस बीच, अमेरिका की ओर से विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर को पाकिस्तान भेजे जाने की बात कही गयी है। उप राष्ट्रपति जेडी वांस इस यात्रा में शामिल नहीं होंगे। ईरान ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि उसका प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी अधिकारियों के साथ किसी प्रत्यक्ष वार्ता में शामिल होगा या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *