जालंधर में 131 ग्राम हेरोइन जब्त, नशा तस्करों के खिलाफ अभियान में पुलिस को मिली कामयाबी

 

जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी हरविंदर सिंह के दिशा-निर्देशों अनुसार समाज विरोधी तत्वों और नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विनीत आहलावत, आईपीएस, पुलिस कप्तान (तफ्तीश) तथा लखविंदर सिंह, पीपीएस, डीएसपी तफ्तीश की निगरानी में इंस्पेक्टर पुष्प बाली, इंचार्ज सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण की अगवाई वाली टीमों ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 131 ग्राम हेरोइन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। प्रेस को जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल 2026 को सीआईए स्टाफ की पुलिस पार्टी गश्त के दौरान अड्डा गेट बोलीना से प्रीतपाल सिंह पीता पुत्र लखवीर सिंह निवासी गांव धीरपुर, थाना करतारपुर, जिला जालंधर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 101 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में थाना पतारा, जिला जालंधर ग्रामीण में मुकदमा नंबर 36 26 अप्रैल 2026 अधीन धारा 21बी 61 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कानून अनुसार गिरफ्तार किया गया।

 

इसी प्रकार 30 अप्रैल 2026 को इंस्पेक्टर पुष्प बाली द्वारा एएसआई बलविंदर सिंह की अगवाई में पुलिस पार्टी को इलाका करतारपुर में गश्त हेतु तैनात किया गया था। जब पुलिस पार्टी डियालपुर के पास हाईटेक नाके के निकट मौजूद थी तो सर्विस रोड पर एक युवक काले रंग के मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया, जो पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुडऩे लगा। शक के आधार पर पुलिस पार्टी ने मोटरसाइकिल को रोक लिया। पूछताछ दौरान उक्त व्यक्ति ने अपनी पहचान सुखविंदर सिंह सुख पुत्र जगतार सिंह निवासी गांव नाथोके, थाना वैरोवाल, जिला तरनतारन के रूप में बताई। तलाशी दौरान मोटरसाइकिल के टूल किट बॉक्स से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना करतारपुर, जिला जालंधर ग्रामीण में मुकदमा नंबर 82 30 अप्रैल 2026 अधीन धारा 21बी 61 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कानून अनुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि हेरोइन सप्लाई के स्रोत तथा आगे सप्लाई करने वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *