मई में होगी सामान्य से अधिक बारिश, हीटवेव से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट

 

मई महीने की शुरूआत हो चुकी है। यह महीना अपनी भीषण गर्मी और लू के लिए जाना जाता है, लेकिन इस साल मई का महीना असामान्य रूप से गीला होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि पूरे देश में मई 2026 में सामान्य से अधिक बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार इस महीने बारिश सामान्य से 110 फीसदी अधिक रहने वाली है। इसके साथ गरज के साथ बादल, बिजली गिराना और तेज हवाएं भी चलेंगी जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बाढ़ का भी खतरा है।

 

भारतीय मौसम विभाग के डेटा के अनुसार मई महीने में आमतौर पर उत्तर भारत और पूरे देश में 64.1 मिलीमीटर बारिश होती है। इस साल का पूर्वानुमान यह है कि बारिश सामान्य से 110 फीसदी अधिक हो सकती है। मई महीने में होने वाली यह बारिश असामान्य इसलिए भी क्योंकि इस महीने आमतौर पर भीषण गर्मी पड़ती है, लू चलती है। लेकिन इस बार यह पैटर्न बदलने जा रहा है।

मौसम में आने वाले इस बदलाव से एक ओर जहां लोगों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, तो वहीं मिट्टी में नमी आने से किसानों को खेती करने में फायदा होगा। जल स्रोतों में पानी भर जाएगा। लेकिन बुरी खबर यह है कि बारिश समान रूप से नहीं होगी। कुछ इलाकों में कम बारिश होगी जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

 

दूसरा खतरा यह भी है कि अगर कम समय में बहुत अधिक बारिश होती है तो कई शहरों में बाढ़ आ सकती है। खेलों में फसले खराब हो सकती हैं। तेज हवाएं बिजली के खंभे और पेड़ों को गिरा सकती हैं। बिजली गिरने से लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *