चुनाव नतीजों के बाद जल रहा पश्चिम बंगाल, जगह-जगह हिंसा-तोडफ़ोड़

 

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा की चिंगारी सुलग उठी है, जिसने अब ज्वाला का रूप धारण कर लिया है। जगह-जगह हो रही हिंसा की घटनाओं में लाखों की संपत्ति जल गई है। आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के एक दफ्तर में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी है, जिससे तनाव बढ़ गया है। मुर्शिदाबाद के जियागंज में लेनिन की दशकों पुरानी प्रतिमा को तोड़ दिया गया है। महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को गिराया है।

तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि कि इस तोडफ़ोड़ में बीजेपी समर्थकों का हाथ है, दूसरी ओर भाजपा का कहना है कि इस घटना में उसके कार्यकर्ताओं या समर्थकों की कोई भूमिका नहीं है। पार्टी का दावा है कि चुनाव के बाद के जश्न के दौरान वहां अलग-अलग समूहों के लोग मौजूद थे। उधर, कांग्रेस ने नदिया में टीएमसी कार्यालय पर कब्जा कर लिया है। टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने लिखा जगतबल्लभपुर में पार्टी दफ़्तर को कथित तौर पर बीजेपी के उपद्रवियों ने आग लगा दी है। यह चिंताजनक विषय है। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को भाजपा पर मध्य कोलकाता में हिंसा भडक़ाने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि भाजपा समर्थकों ने न्यू मार्केट इलाके के पास दुकानों और एक पार्टी दफ़्तर में तोडफ़ोड़ की है। टीएमसी ने इस घटना को खुली गुंडागर्दी और अराजकता करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *