तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में गिरी, चालक घायल

जालंधर ग्रामीण के अंतर्गत गोरायां इलाके में समराड़ी नहर के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गई। जानकारी के गोरायां में समराड़ी नहर के पास सडक़ पर बने गड्डे के कारण अचानक कार बेकाबू होकर सडक़ से उतरकर करीब 15 फीट नीचे खेत में गिर गई। हादसे में कार पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कार चालक बुजुर्ग व्यक्ति बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना पाकर पास के गांव के लोग मदद के लिए पहुंचे और बुजुर्ग कार चालक को कार से बाहर निकला।

 

उसे मामूली चोटें आई हैं। कार चालक होशियारपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, गांव धुलैता के पंच पवित्र सिंह ने बताया कि सफेद स्विफ्ट कार धुलैता गांव से समराड़ी रोड के रास्ते अपरा की ओर जा रही थी। जैसे ही कार समराड़ी नहर के पास पहुंची, अचानक चालक का वाहन से निंयत्रण खो गया और कार कई बार पलटती हुई सडक़ से नीचे खेत में जा गिरी। चालक अपरा गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *