जालंधर में पत्नी की मौत पर पति गिरफ्तार, नशे की ओवरडोज का शक, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप

जालंधर शहर के नकोदर रोड स्थित खांबड़ा इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की मौत नशे की ओवरडोज से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मृतका के परिजनों ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। मृतका की पहचान मनप्रीत कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनप्रीत कौर अपने पति के साथ खांबड़ा इलाके में किराए के मकान में रहती थी। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी दोनों नशा करते थे। शनिवार सुबह जब महिला काफी देर तक नहीं उठी तो परिवार के सदस्यों को शक हुआ। इसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय लोगों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में महिला की मौत नशे की ओवरडोज से होने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं ,मृतका के परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत के पीछे उसके पति का हाथ हो सकता है और मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। परिजनों ने बताया कि मनप्रीत कौर की शादी करीब चार साल पहले हुई थी और उसके पति को नशे की लत थी। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे की वजह से दंपती के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। फिलहाल पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *