चोरी से पहले पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार किए जब्त, लूट की प्लानिंग बना रहे थे शातिर

फरीदकोट पुलिस ने एंटी सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है और धारदार हथियारों के बल पर लूट की फिराक में बैठे पांच मेंबर गैंग को घटना को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी फरीदकोट डा. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त सूचना के अनुसारए एसपी इन्वेस्टिगेशन जोगेश्वर सिंह गोराया और डीएसपी कोटकपूरा, थाना सिटी कोटकपूरा की टीम संजीव कुमार के डायरेक्शन में पेट्रोलिंग पर थी। असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट दलजीत सिंह को सूचना मिली कि कुछ लोग फरीदकोट रोड ओवर ब्रिज के नीचे फोकल पॉइंट के पास हथियारों के साथ छिपे हुए हैं और पेट्रोल पंप कर्मचारियों या राहगीरों को लूटने की प्लानिंग कर रहे हैं। पुलिस ने तुरंत रेड की और मौके से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

आरोपियों से एक किरपान और एक खंडा, एक पाइप हैंडल और एक लोहे की रॉड बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान हरचरण सिंह हैप्पी, गुरदीप सिंह, गोरी निवासी मोहल्ला कश्मीरिया, कोटकपूरा, सूरज सिंह, अमनदीप सिंह निवासी बाबा जीवन सिंह नगर और सतनाम सिंह निवासी शांति वन, कोटकपूरा के रूप में हुई है। जांच के दौरान पता चला है कि ये आरोपी पुराने क्रिमिनल हैं। आरोपी सूरज सिंह के खिलाफ ड्रग ट्रैफिकिंग और ऑर्गेनाइज्ड क्राइम जैसे आठ गंभीर केस पहले से ही दर्ज हैं। इसी तरह हरचरण सिंह और अमनदीप सिंह के खिलाफ भी चार केस चल रहे हैं। पुलिस ने थाना सिटी कोटकपूरा में बीएनएस की धारा 310 4 और 310 5 के तहत केस दर्ज किया है। एसएसपी डा. प्रज्ञा जैन ने बताया कि आरोपियों का कोर्ट से रिमांड लिया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *