गुरदासपुर में स्कूल में घुसकर मामी पर फेंका तेजाब

 

पंजाब के गुरदासपुर जिले के महिमदपुर गांव स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में ड्यूटी के दौरान महिला टीचर लखविंदर कौर 36 पर उनके ही भांजे ने क्लासरूम में घुसकर तेजाब फेंक दिया। घटना उस समय हुई जब वह रोज की तरह बच्चों को पढ़ा रही थीं। हमले में टीचर गंभीर रूप से झुलस गईं, जबकि कक्षा में मौजूद दो छोटे बच्चे भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को इलाज के लिए बटाला सिविल अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लखविंदर कौर सामान्य रूप से पढ़ाई करा रही थीं कि अचानक एक युवक क्लास में घुसा और बिना किसी चेतावनी के उन पर तेजाब फेंक दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस दौरान टीचर गंभीर रूप से झुलस गईं और पास बैठे बच्चों पर भी तेजाब के छींटे पड़े। स्कूल स्टाफ ने तुरंत स्थिति संभाली और पुलिस को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *