बद्दी के बसंती बाग में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, दो गाडिय़ां जलीं

 

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बसंती बाग में रविवार को ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने से आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर के ओवरहीट होने के कारण अचानक धमाका हुआ और चिंगारियां निकलते ही पास खड़ी दो गाडिय़ां आग की चपेट में आ गईं। देखते ही देखते दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा लेने से आसपास खड़े अन्य वाहनों और संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ ,शुरुआती जांच में ट्रांसफार्मर का ओवरहीट होना ही ब्लास्ट का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *