हिमाचल में बज गया चुनावी बिगुल, 17 मई को मतदान

 

। हिमाचल में चुनावी बिगुल बज गया है। राज्य चुनाव आयोग ने शहरी निकाय चुनाव का शेडयूल जारी कर दिया है। तय शेड्यूल के तहत हिमाचल में शहरी निकाय के चुनाव 17 मई को होंगे और इसी दिन नगर परिषद और नगर पंचायत के रिजल्ट घोषित होंगे, जबकि चार नगर निगम के नतीजे 31 मई को घोषित किए जाएंगे।

 

चुनाव आयोग के अनुसार नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के लिए 29, 30 अप्रैल और 2 मई को नामांकन प्रस्तुत किए जाएंगे, जबकि चार मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसकेे बाद छह मई को सुबह दस से 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जाएंगे। इसके बाद ही नगर परिषद और नगर पंचायत के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित होंगे। इसके बाद 17 मई को वोटिंग होगी। नगर पंचायत और नगर परिषद की प्रत्याशियों के नतीजे इसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि नगर निगम के नतीजे 31 मई को आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *