जंगल में लगी आग, जिंदा जली 9 बकरियां, झाकड़ी मेें पेश आया दर्दनाक वाकया

 

रामपुर क्षेत्र के झाकड़ी बाजार के समीप ब्रौनी खड्ड के ऊपर जंगल में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। आगजनी में अंशुल सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी गांव खडक़ाग डाकघर झाकड़ी तहसील रामपुर की 9 बकरियां जलकर राख हो गई हैं, जबकि दो मेमने घायल हुए हैं।

 

आग की चपेट में अंशुल सिंह का डेरा भी आ गया, जिसमें रखा घरेलू सामान, बर्तन, राशन, कपड़े, सोलर लाइट, टॉर्च, एंड्रॉयड मोबाइल, पावर बैंक, दो टेंट सहित अन्य जरूरी सामग्री जलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा 19 अप्रैल को बेची गई 7 भेड़ों की करीब 1 लाख रुपए की नकदी भी आग में जल गई। पीडि़त के अनुसार इस हादसे में उसे लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए का भारी नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *