PM मोदी को आतंकवादी बोलकर फंसे खडग़े, मचा बवाल, तो देने लगे सफाई, भाजपा ने लिए आड़े हाथ

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने मंगलवार को उस वक्त विवाद खड़ा कर दिया, जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया। दरअसल, वह अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) की प्रधानमंत्री मोदी के साथ गठबंधन करने की आलोचना कर रहे थे। चेन्नई में पत्रकारों से बात करते हुए खडग़े ने एआईएडीएमके के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये एआईएडीएमके वाले अन्नादुरई की तस्वीर लगाते हैं, तो वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं। वह एक आतंकवादी है। उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करती। ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। इसके अलावा मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि आपको ऐसे नेताओं की जरूरत है, जो भाजपा के सामने नहीं झुकेंगे और खड़े होकर लड़ेंगे, जैसे कि एमके स्टालिन।

 

हालांकि उनके प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहने के बयान पर बवाल मचा, तो खडग़े ने अपने बयान को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका मतलब प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना नहीं था, बल्कि वह कहना चाहते थे कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा लोगों और राजनीतिक दलों को आतंकित करते हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मोदी हमेशा धमकाते हैं। ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई जैसे संस्थान उनके हाथ में हैं। वे डिलिमिटेशन को भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं। खडग़े ने प्रधानमंत्री पर चुनाव के बीच संविधान के 131वें संशोधन विधेयक-2026 के संसद में पास न होने के बाद राष्ट्र को संबोधित करने को मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन बताया। उन्होंने चुनाव आयोग के ऊपर भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया।

 

यह कांग्रेस की संविधान विरोधी नफरती दुकान

 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस अब तक प्रधानमंत्री का 175 बार अपमान कर चुकी है। उन्होंने कहा कि अफजल, याकूब और नक्सल निर्दोष हैं, लेकिन कांग्रेस के लिए चायवाला ओबीसी पीएम आतंकवादी है, आरएसएस जहर का सांप है, सनातन रोग है। यह कांग्रेस की संविधान विरोधी नफरती दुकान है। वे जिहाद को क्लीन चिट दे रहे हैं और चुने हुए पीएम का अपमान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *