
नेशनल हाइवे 103 पर ठमाणी क्षेत्र में एक ट्राला जीप की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हुए हैं। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। बेटे की मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसा मंगलवार देर रात करीब एक बजे हुआ बताया जा रहा है। हादसे में घायल हुुए तीनों युवकों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर पहुंचाया गया। यहां पर एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दो का उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान रोहित पंचायत नाहलवीं के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि सडक़ हादसे में युवक की मृत्यु हुई है तथा दो घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक ट्राला जीप मंगलवार देर रात को दूध की सप्लाई लाने के लिए बिलासपुर जा रही थी। इसे लवेश पटियाल निवासी धनवीं जिला हमीरपुर चला रहा था। इसमें इसका भाई शौर्य पटियाल तथा दोस्त रोहित भी था। ठमाणी क्षेत्र में जीप ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेकर करने का प्रयास किया, लेकिन सामने आ रही गाड़ी के कारण ट्राला जीप ट्रक के बीच में घुस गई। हादसे में तीनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद इन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां रोहित की मृत्यु हो गई है। वहीं पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंपा गया है। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि सडक़ हादसे में युवक की मृत्यु हुई है तथा दो घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।