क्या ट्रंप थे निशाना? व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर पर हुई गोलीबारी ने छोड़े कई सवाल

 

अमरीका के वाशिंगट में व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार इस कार्यक्रम में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। गोलीबारी के बाद सीक्रेट सर्विस ने श्री ट्रंप और अन्य शीर्ष नेताओं को तत्काल बाहर निकाल लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शनिवार रात घटित हुई घटना के बाद श्री ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में अमरीकी सीक्रेट सर्विस और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ की। उन्होंने लिखा उन्होंने (सुरक्षा कर्मियों) तेजी से और बहादुरी से काम किया।

 

श्री ट्रंप ने फिर से कार्यक्रम में शामिल होने का इरादा जाहिर किया लेकिन कहा कि वह सुरक्षा अधिकारियों के निर्देशों का पालन करेंगे। श्री ट्रंप ने लिखा कि हमलावर को पकड़ लिया गया है और मैंने सुझाव दिया है कि हम शो जारी रहने दें, लेकिन मैं पूरी तरह से कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देशों का पालन करूंगा। वे जल्द ही कोई फैसला लेंगे। उनका फैसला चाहे जो भी हो, यह शाम वैसी नहीं होगी जैसी योजना बनाई गई थी। हमें बस इसे सीधे, फिर से करना होगा। सोशल मीडिया में जारी वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सीक्रेट सर्विस एजेंट ने राष्ट्रपति ट्रंप को घेर लिया है।

अमरीकी राष्ट्रपति और वहां मौजूद लोग अपनी मेज के पीछे छिपते हुए दिखे, जबकि लोग चिल्ला रहे थे- नीचे झुक जाओ और नीचे ही रहो। इसके बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स श्री ट्रंप को तेजी से मंच से दूर ले गये, जिसके बाद भारी हथियारों से लैस एजेंट्स ने स्टेज को घेर लिया। उल्लेखनीय है कि व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर एक ब्लैक-टाई कार्यक्रम है, जिसकी मेज़बानी उन पत्रकारों का संघ करता है जो अमेरिकी राष्ट्रपति को कवर करते हैं; यह कार्यक्रम हर साल वाशिंगटन हिल्टन के विशाल बॉलरूम में आयोजित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *