चंडीगढ़-पंजाब में अगले चार दिन हीट वेव और तूफान का अलर्ट जारी

 

चंडीगढ़, पंजाब में आगामी चार दिनों के लिए हीट वेव और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन तक गर्म हवाओं के साथ-साथ तेज आंधी और तूफान आने की संभावना है। मौसम विभाग ने नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने के लिए कहा गया है, क्योंकि इस समय तापमान अपने चरम पर रहता है और लू लगने का खतरा सबसे अधिक होता है। यदि किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़े, तो सिर को ढककर और पर्याप्त पानी साथ लेकर ही निकलें।

 

स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से बचने के लिए अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें तथा बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतते हुए सुरक्षित रहने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *