Chamba Bharmour NH पर बड़ा हादसा, बस पर पत्थर गिरने से एक यात्री की मौत, चार गंभीर घायल

 

चंबा-भरमौर एनएच पर बड़ा हादसा पेश आया है। यहां गेहरा नामक स्थान के पास एक निजी बस पर पत्थर गिरने से बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान 21 वर्षीय साहिल निवासी गोली के रूप में हुई है। वहीं, घायल हुए चार लोगों में गिल्मो देवी, कार्तिक, गुड्डो और बिंता शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे। ये सभी लोग भरमौर में आयोजित शिवपूजन समारोह में भाग लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *