Ram Mandir से चुराए गए तीन करोड़, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष के दावे के बीच आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने मंगलवार को कहा कि जहां तक मेरा अनुमान है करीब तीन करोड़ रुपए की चोरी हुई होगी। 14 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी होने की बात गलत है। गोविंददेव गिरि ने पुणे में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान अपने इस्तीफे की खबरों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। उधर, चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) अपनी फाइनल रिपोर्ट बुधवार को सौंप सकता है। एक महीने से अधिक समय पहले गठित तीन सदस्यीय एसआईटी को पहले जांच पूरी करने के लिए 15 दिन को समय दिया गया था। बाद में इसकी अवधि 15 दिन बढ़ाई गई थी, जो 15 जुलाई को समाप्त हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी अयोध्या दान चोरी मामले में अपनी अंतिम रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को सौंप सकती है।

 

हालांकि यह भी देखने वाली बात होगी कि जांच दल रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कुछ और समय मांगता है या नहीं। रिपोर्ट में चोरी के लिए जिम्मेदारों की पहचान कर जवाबदेही भी तय की जा सकती है। इसके अलावा मंदिर के डोनेशन मैनेजमेंट और मॉनिटरिंग सिस्टम में बड़े बदलाव की सिफारिश भी रिपोर्ट का हिस्सा हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट सिर्फ चोरी में शामिल लोगों की पहचान तक सीमित नहीं रहेगी। इसमें उस पूरी जवाबदेही की शृंखला की भी जांच होगी, जिसकी वजह से गबन लंबे समय तक बिना पकड़े चलता रहा। जांच में यह भी देखा गया है कि क्या सुपरवाइजरों, कर्मचारियों, दान संग्रह और उसकी गिनती की निगरानी करने वाले अधिकारियों ने तय सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया था। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। उधर, रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने वित्तीय व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव किया है। सूत्र बताते हैं कि सबसे बड़ा बदलाव दैनिक ऑडिट व्यवस्था के रूप में किया गया है। अब मंदिर में होने वाली आय और व्यय का हर दिन मिलान और ऑडिट किया जा रहा है।

 

दो आरोपियों को आज रिमांड पर लेगी पुलिस

 

पुलिस ने आरोपी रमाशंकर मिश्रा और रिटायर्ड बैंक कर्मी सुभाष श्रीवास्तव का 14 घंटे का रिमांड हासिल किया है। हालांकि पुलिस ने कोर्ट से सात दिन की रिमांड मांगी थी। बुधवार सुबह दोनों आरोपियों को जेल से बाहर लाकर पूछताछ की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *