
ई-मेल के द्वारा बम की धमकी मिलने के बाद आज फोर्टिस अस्पताल मोहाली में एक व्यापक तलाशी मुहिम चलाई गई और जिस दौरान कुछ भी शक्की नहीं मिला। यह जानकारी एसपी सिटी मोहाली दिलप्रीत सिंह ने पुष्टि करते दी। जिक़्रयोग्य है कि यह धमकी एक स्कूल की आधिकारिक ई-मेल आईडी से लगभग 8 बजे मिली थी। एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि धमकी वाली ई-मेल में फोर्टिस अस्पतालों मोहाली को निशाना बनाने के इरादे का जिक़्र किया गया था। इस पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए पुलिस हैडक्वाटर, रेंज दफ़्तर और मोहाली पुलिस की एंटी साबोटाज टीमेंए बम निरोधक दस्तों समेत तुरंत हस्पताल में पहुंच गई। क्योंकि धमकी स्कूल के ई-मेल आईडी के द्वारा आई थी। इस लिए सावधानी के तौर पर विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए नज़दीक के सभी स्कूलों की भी अच्छी तरह जांच की गई।
एसपी ने पुष्टि करते कहा कि सभी संभावी स्थानों की व्यापक जांच के बाद कोई भी शक्की पदार्थ या वस्तु नहीं मिली। इस लिए यह धमकी झूठी या गुमराहकुन लगती है और स्थिति पूरी तरह काबू में है। एसपी दिलप्रीत सिंह ने कहा कि उक्त ई-मेल आईडी के असली स्रोतों की शिनाख़त के लिए आगे वाली जांच की जा रही है। इस दौरान लोगों को शांत रहने और आधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील की। उन्होंने नागरिकों को बिना किसी देरी से किसी भी शक्की गतिविधि की रिपोर्ट नज़दीकी पुलिस थाने में करने की अपील भी की।