ऑनलाइन नीलाम होंगे कांगड़ा के 348 शराब ठेके, ई-ऑक्शन से तय होंगे लिकर किंग, आज से शुरू होगी प्रक्रिया

के माध्यम से अंतिम बोली लगाई जाएगी। जो भी आवेदक पोर्टल पर सर्वाधिक बोली लगाएगा, संबंधित ठेका या यूनिट उसी के नाम आबंटित कर दी जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया रीयल-टाइम में होगी, जिससे किसी भी प्रकार के पक्षपात की गुंजाइश खत्म हो जाएगी।

 

आज से डिजिटल दंगल

 

ई-नीलामी प्रक्रिया का आगाज 25 फरवरी को शाम 6.55 बजे से होगा, जो 27 फरवरी शाम 6.15 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान इच्छुक शराब कारोबारी निर्धारित पोर्टल पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। आवेदन का समय समाप्त होने के बाद 27 फरवरी से दो मार्च तक दस्तावेजों की गहनता से जांच की जाएगी। यदि किसी भी आवेदन में दस्तावेजी त्रुटि पाई जाती है, तो उसे तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *